UPTak Baithak Logo

कृषि कानून की वापसी की घोषणा पर असहमत दिखे BJP सांसद, बोले- ‘PM ने मजबूरी में फैसला लिया’

पिछले करीब सवा साल से चल रहे किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 19 नवंबर को तीनों कृषि कानूनों को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

पिछले करीब सवा साल से चल रहे किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 19 नवंबर को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की. इन कानूनों की वापसी की घोषणा होते ही किसान संगठनों ने इसका ‘स्वागत’ किया. वहीं, फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ही सांसद मुकेश राजपूत प्रधानमंत्री की इस घोषणा से असहमत दिखे रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मजबूरी में इन कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है.