बिंद समाज, मौर्य, पाल, बघेल, राठौड़... इन सब वोटों की बात करके अखिलेश यादव ने फोड़ा नया सियासी बम
UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने नया सियासी बम फोड़ा है. सपा चीफ ने पिछड़े समाजों का नाम लेकर चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा है.
ADVERTISEMENT

Photo: Akhilesh Yadav
UP News: समाजवादी पार्टी मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों चुनाव आयोग पर काफी हमलावर हैं. सपा चीफ अखिलेश यादव कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुर में सुर मिला रहे हैं और चुनाव आयोग से लगातार सवाल पूछ रहे हैं. कथित वोट चोरी के मामले को लेकर राहुल-अखिलेश समेत पूरा विपक्ष एक हो गया है और एक बार फिर इस मामले को लेकर विपक्षी 'इंडिया गठबंधन' एक-साथ नजर आ रहा है.