लेटेस्ट न्यूज़

बलिया से BJP विधायक केतकी सिंह मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को नहीं मानतीं अपराधी, ये कहा

Up Politics: भारतीय सुहेलदेव पार्टी के चीफ ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar News) ने भाजपा (BJP) के साथ हाथ मिला लिया है. इसी के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Up Politics: भारतीय सुहेलदेव पार्टी के चीफ ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar News) ने भाजपा (BJP) के साथ हाथ मिला लिया है. इसी के साथ सुभासपा एनडीए में शामिल हो गई है. इसी बीच माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक बेटे अब्बास अंसारी  (Abbas Ansari) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बता दें कि अब्बास अंसारी सुभासपा के टिकट पर चुनाव में विजय हासिल करके विधायक बने थे. मगर अब जब सुभासपा ने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है तो एक बार फिर से अब्बास अंसारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. ऐसे में सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या अब्बास अंसारी भी एनडीए में शामिल होंगे?  

इसी बीच बलिया से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक केतकी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. केतकी सिंह ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का बचाव किया है. केतकी सिंह ने कहा है कि जब तक अब्बास अंसारी का अपराध साबित ना हो जाए, तब तक अब्बास अंसारी को अपराधी कहना सही नहीं है.

‘दल में आने के बाद मानसिकता ठीक हो जाती है’

बलिया से भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि उनके दल में जो भी शामिल होता है, उसकी मानसिकता भी अपने हिसाब से ठीक हो जाती है. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अभी अब्बास अंसारी को अपराधी कहना सही नहीं होगा, जब तक की अब्बास अंसारी का अपराध साबित ना हो जाए. इसी के साथ केतकी सिंह ने ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने की बधाई भी दी.

गौरतलब है कि साल 2022 विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इस दौरान सुभासपा ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को टिकट दिया था. चुनाव में अब्बास अंसारी विजयी हुए थे. 

आपको ये भी बता दें कि अब्बास अंसारी गंभीर आरोपों में जेल में बंद हैं. इसी के साथ अब्बास की पत्नी  निखत भी जेल में बंद हैं. निखत पर आरोप है कि वह अवैध तरीके से जेल में अब्बास से मुलाकात करती थी. इसके बाद से निखत पर केस दर्ज करके उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था.