यूपी में प्रधानी, पंचायत चुनाव लड़ने जा रहे पिछड़ों, दलितों, आरक्षित कैंडिडेट्स को मिलेगा ये फायदा, बिग अपडेट जानिए
UP Panchayat Chunav Update: यूपी में अगले साल होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस बीच अपडेट मिला है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए सामान्य वर्ग की तुलना में सभी शुल्कों में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Panchayat Chunav Update
UP Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर माहौल अभी से गर्म हो गया है. यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव अगले साल अप्रैल से मई महीने में हो सकते हैं. इस बीच चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क और जमानत राशि को लेकर अपडेट सामने आया है. बताया गया है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए सामान्य वर्ग की तुलना में सभी शुल्कों में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है.