लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़: अखिलेश यादव ने बताई रमाकांत यादव से जेल में मिलने की ये वजह, जानिए

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अपनी राजनैतिक जमीन खो देने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दूसरी पार्टियां लगातार हमलावर रही हैं. सबसे ज्यादा सुभासपा के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अपनी राजनैतिक जमीन खो देने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दूसरी पार्टियां लगातार हमलावर रही हैं. सबसे ज्यादा सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश को एसी कमरे से निकलकर जमीन पर उतरने की सलाह दी थी. इधर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा की नजर अपनी खोई हुई राजनैतिक जमीन पर है. सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे और वहां जिला कारागार में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव से मिले.