UP में भाजपा विधायक ही सुरक्षित नहीं? कैंपियरगंज MLA फतेह बहादुर सिंह ने बताया जान का खतरा
कैंपियरगंज से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने एक विस्फोटक बयान दिया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

BJP MLA Fateh Bahadur Singh
UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. एक तरफ सरकार और संगठन के बीच तवालारें खिंची हुई हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के विधायक तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. वहीं, इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या सूबे में भाजपा के विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं क्या? बता दें कि कैंपियरगंज से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने एक विस्फोटक बयान दिया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है.