अनुप्रिया पटेल ने लगाया था OBC को रिजर्वेशन नहीं मिलने का आरोप, CM योगी ने गिनवा दिए आंकड़े
उत्तर प्रदेश की सियासत में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आंतरकि संकट से जूझती नजर आ रही है. बीजेपी में संगठन बनाम सरकार की लड़ाई फिलहाल समाप्त होती नजर नहीं आ रही.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो: सोशल मीडिया/एक्स)
UP CM Yogi Adityanath at BJP OBC Morcha Meeting: उत्तर प्रदेश की सियासत में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आंतरकि संकट से जूझती नजर आ रही है. बीजेपी में संगठन बनाम सरकार की लड़ाई फिलहाल समाप्त होती नजर नहीं आ रही. पिछले दिनों दिल्ली में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में सीएम योगी और उनके डिप्टी सीएम केशव, ब्रजेश पाठक पहुंचे जरूर लेकिन लौटने के बाद भी सब ऑल इज वेल नहीं दिख रहा. इसका एक संकेत सोमवार को बीजेपी की ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति के बैठक में देखने को मिला.