लेटेस्ट न्यूज़

'यह सरकार गिरेगी इंतजार कीजिए', UP में BJP की इंटरनल पॉलिटिक्स पर यादव परिवार का चहुंओर प्रहार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त मजेदार सियासत चल रही है. बीजेपी में हार की समीक्षा के नाम पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने नजर आ रहे हैं. दोनों नेता प्रदेश के विधायकों और दूसरे नेताओं से अलग-अलग मुलाकातें कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP BJP Internal Politics: उत्तर प्रदेश में इस वक्त मजेदार सियासत चल रही है. बीजेपी में हार की समीक्षा के नाम पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने नजर आ रहे हैं. दोनों नेता प्रदेश के विधायकों और दूसरे नेताओं से अलग-अलग मुलाकातें कर रहे हैं. दिल्ली में भी मुख्यमंत्री परिषद की प्रस्तावित बैठक के बाद दोनों नेताओं की बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात संभव है. इस बीच अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने बीजेपी की इस आंतरिक राजनीति पर सिलसिलेवार हमला बोल दिया है. शिवपाल यादव ने तो यहां तक कह दिया है कि इंतजार कीजिए यह सरकार गिरेगी.