'कौन आप पर भरोसा करेगा...' गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर अनिल राजभर ने मुस्लिम समुदाय को लेकर दिया बड़ा बयान! सपा पर भी साधा निशाना
Anil Rajbhar On Muslim Community: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. बहराइच में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज गंभीरता से सोचे.
ADVERTISEMENT

Anil Rajbhar Statement On Surya Murder Case (File Photo )
Anil Rajbhar Statement On Surya Murder Case: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. बहराइच में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज गंभीरता से सोचे. उन्होंने कहा कि 'आप गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की बात करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद आप पर कौन भरोसा करेगा?'. मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर समाज को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.
