अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनावों के नतीजों से ‘INDIA’ गठबंधन और मजबूत हुआ है
अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार हटेगी तभी लोग खुशहाल होंगे. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह ‘लाडली योजना’ लेकर आए जिससे भाजपा को जीत मिली और भाजपा ने उन्हें ही किनारे लगा दिया.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना पर शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सुरक्षा के बहाने लोगों को डराना चाहती है.

