मैनपुरी में अखिलेश बोले- रामपुर में जो चुनाव हुआ वह पुलिस ने लड़ा, वोट नहीं डालने दिया गया
Mainpuri By-Poll: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी शिकस्त देने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh…
ADVERTISEMENT

Mainpuri By-Poll: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी शिकस्त देने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनता का आभार प्रकट करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा. सपा अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि ‘मैं मैनपुरी की जनता का आभार प्रकट करता हूं. अभी मैं बहुत सारे कार्यकर्ताओं, नेताओं से मिलकर आया हूं. हम मैनपुरी की हर विधानसभा जीते हैं.’ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भाजपा की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ मतदान हुआ है.’