जयंत चौधरी-चंद्रशेखर आजाद के NDA में जाने की अटकलों पर अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब
देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी हलचल बढ़ गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के साथी आरएलडी के चीफ…
ADVERTISEMENT

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी हलचल बढ़ गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के साथी आरएलडी के चीफ जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के एनडीए में जाने की भी अटकलें तेज हो गई हैं. पिछले दिनों आरएलडी विधायकों की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ मुलाकात ने जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की अटकलों को और भी मजबूत कर दिया. हालांकि, आरएलडी की तरफ से बताया गया था कि सीएम योगी के साथ मुलाकात का मकसद किसानों से जुड़ा मुद्दा था.