लेटेस्ट न्यूज़

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई पर पहुंचे अखिलेश यादव, दोनों से मिले फिर ये बोले

Rinku Singh Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ में सगाई की. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Rinku Singh Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज रविवार को सगाई के बंधन में बंध गए. यह खास समारोह लखनऊ के 5-स्टार होटल "द सेंट्रम" में संपन्न हुआ, जिसमें राजनीति और खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं. सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

खास मेहमानों की मौजूदगी

इस समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे. दोनों ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसके अलावा कई पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक हस्तियां भी समारोह में शामिल हुईं.

क्रिकेट और राजनीति के संगम पर बोले अखिलेश यादव

जब मीडिया ने क्रिकेट और राजनीति के इस अनोखे संगम पर सवाल किया, तो अखिलेश यादव ने कहा: “यह राजनीति और खेल से जुड़े दो लोग अपने विचारों के साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है. हमने उनको बधाई दी, आशीर्वाद दिया. एक ने कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है और दूसरी कम उम्र में सांसद बनी हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ही परिवारों के लिए यह बहुत खुशी की बात है. रिंकू सिंह ने काफी संघर्ष करके यह मुकाम पाया है और तूफानी सरोज (प्रिया के पिता) का राजनीतिक सफर भी प्रेरणादायक रहा है.

संघर्ष से सफलता तक रिंकू सिंह की कहानी

रिंकू सिंह, जिन्होंने IPL में अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं, बेहद साधारण बैकग्राउंड से आते हैं. उनके संघर्ष की कहानी देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. वहीं प्रिया सरोज देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं, जिनका राजनीतिक सफर अभी शुरू ही हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सगाई की तस्वीरें

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं. फैन्स उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 275 किलो मांस-1230 KG चर्बी...आगरा गौमांस मामले में FSL रिपोर्ट ने उड़ाई नींद! आरोपी साजिद का हुआ ये हाल