275 किलो मांस-1230 KG चर्बी...आगरा गौमांस मामले में FSL रिपोर्ट ने उड़ाई नींद! आरोपी साजिद का हुआ ये हाल
Agra News: आगरा के एत्मादपुर में बरामद मांस की जांच में गौमांस की पुष्टि हुई है. पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर गोवध अधिनियम की धाराएं जोड़ी हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

Photo AI
Agra News: आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में मार्च महीने में हुई पुलिस छापेमारी में बरामद मांस की जांच रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. एफएसएल, मथुरा (फॉरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि जब्त किया गया मांस गौमांस है. इस रिपोर्ट के बाद अब पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए धर पकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने मुकदमे में 3/4/5 गोकशी अधिनियम की धाराएं बढ़ा दी हैं और साजिद नामक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया है.