लेटेस्ट न्यूज़

'जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी', ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर अखिलेश यादव ने दी चेतावनी!

उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav On UP Draft Voter List: उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फर्जी वोट जुड़वाने की साजिश की जा रही है. अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से नए जुड़ने वाले वोटों पर नजर रखने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वोटर लिस्ट में किसी तरह की गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सबूतों के साथ कार्रवाई की मांग की जाएगी.

फॉर्म-6 में गड़बड़ी पर अधिकारियों को चेतावनी

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में फॉर्म-6 के जरिए नए वोट जोड़ने की प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई. उन्होंने लिखा 'फॉर्म छह की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी. भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव कारागार होगा.' उन्होंने बीजेपी पर चुनाव में हार की आशंका के चलते अधिकारियों के जरिए गलत तरीके से वोट जुड़वाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया.

यह भी पढ़ें- 'कुछ लोग मुझे आने नहीं दे रहे', राजा भैया की पत्नी भान्वी सिंह ने श्रीराम कथा में शामिल होने की जताई इच्छा

फर्जी वोट जोड़ने की साजिश का आरोप

सपा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में ASDD का जिक्र करते हुए इसे 'Absent, Shifted, Dead or Duplicate' यानी अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे नामों से जुड़ी प्रक्रिया बताया. उनका आरोप है कि बीजेपी और उसके सहयोगी इन श्रेणियों के नाम पर नकली वोट जुड़वाने की साजिश कर रहे हैं. अखिलेश ने लिखा, 'उप्र में अपनी हार सामने देखकर विशेष ख़ुफ़िया मुहिम चलाकर ASDD अर्थात ‘Absent, Shifted, Dead or Duplicate’ मतलब ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे’ नाम के ज़रिए नक़ली वोट जोड़ने की जो साज़िश कर रहे हैं...' उन्होंने कहा कि पार्टी हर नए वोट पर नजर रखेगी और एक-एक वोट का हिसाब मांगेगी.

बूथ स्तर से निर्वाचन आयोग तक निगरानी का दावा

अखिलेश यादव ने बताया कि सपा ने इस काम के लिए बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक निगरानी की व्यवस्था की है. इसमें बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित और संभावित प्रत्याशी, प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, वाहिनियों के पदाधिकारी, पार्टी सदस्य, समर्थक और शुभचिंतक शामिल होंगे. उन्होंने सजग नागरिकों से भी अपने पड़ोस में जुड़ने वाले नए वोटों पर नजर रखने की अपील की. अखिलेश ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की बेईमानी सामने आने पर पार्टी वोट जुड़ने से रोकने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें- अखिलेश के 'दमदार दलित' बयान पर भाजपा का पलटवार, 3 बड़े नेताओं ने घेरा

संपत्ति की जांच कराने की चेतावनी

सपा प्रमुख ने कहा कि गलत तरीके से वोट जोड़ने में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सबूत जुटाकर एफआईआर कराई जाएगी. उन्होंने लिखा, 'अंश मात्र भी बेईमानी होने पर वोट को जुड़ने नहीं देंगे, और किसी तरह जुड़ भी गया तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारी के ख़िलाफ सबूत सहित तत्काल रिपोर्ट लिखवाकर उसको नौकरी से बर्खास्त भी कराएंगे, पेंशन व फ़ंड भी रुकवाएँगे और सजा भी दिलवाएँगे.' उन्होंने अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने और अवैध संपत्ति जब्त कराने की बात भी कही. अपनी पोस्ट के अंत में अखिलेश ने लिखा, 'जनता की स्पष्ट चेतावनी है : न कोई बेईमान बचेगा, न किसी बेईमान को छोड़ा जाएगा. जय संविधान-जय हिंदुस्तान!'