रविशंकर प्रसाद और सुधांशु से हाथ मिला किस बात पर ठहाके लगाने लगे अखिलेश? अंदर की तस्वीर देखिए
UP News: भारतीय संसद का इन दिनों मॉनसून सत्र चल रहा है. मॉनसून सत्र के चलते अधिकांश सांसद दिल्ली में है. ऐसे में आज संसद भवन परिसर में एक गजब नजारा देखने को मिला.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Ravi Shankar Prasad and Sudhanshu Trivedi
UP News: भारतीय संसद का इन दिनों मॉनसून सत्र चल रहा है. मॉनसून सत्र के चलते अधिकांश सांसद दिल्ली में है. ऐसे में आज संसद भवन परिसर में एक गजब नजारा देखने को मिला. आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव संसद भवन में प्रवेश लेने के लिए सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे, तब वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया. अखिलेश जब ऊपर पहुंचे तब वहां रविशंकर प्रसाद के साथ उन्हें भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मिले. इस दौरान तीनों नेताओं के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई, जिसके बाद वे ठहाके लगाकर हंसने लगे. हालांकि, तीनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.