सरधना से चुनाव हारने के बाद BJP नेता बोले- बाबा का बुल्डोजर और संगीत का डंडा दोनों चलेंगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सबके सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत हासिल कर सरकार बनाने…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सबके सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत हासिल कर सरकार बनाने की तैयार में है. बता दें कि चुनाव परिणाम के बाद जिन उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई उनमें बीजेपी के ‘फायर ब्रांड’ नेता संगीत सोम का नाम भी शामिल है. बता दें, मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से दो बार लगातार विधायक रहे संगीत सोम इस बार समाजवादी पार्टी (एसपी) गठबंधन के प्रत्याशी अतुल प्रधान से चुनाव हार गए. संगीत सोम की हार के बाद से उनको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बीच संगीत सोम ने सरधना की एक पंचायत में शामिल होकर लोगों को संबोधित किया.