लेटेस्ट न्यूज़

अभिनेत्री जयाप्रदा ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर दिया विस्फोटक बयान 

उत्तर प्रदेश के रामपुर से पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खान और उनके समर्थकों को सबक सिखाऊंगी कि महिलाओं का सम्मान  कैसे किया जाता है.

ADVERTISEMENT

जया प्रदा
जया प्रदा (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खान और उनके समर्थकों को सबक सिखाऊंगी कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है. बता दें कि अभिनेत्री गुरुवार को सांसद-विधायक अदालत में सुनवाई के लिए मुरादाबाद आई थीं, तब उन्होंने यह बायन दिया. जया को पूर्व सांसद और सपा नेता एसटी हसन के खिलाफ एक मामले में बयान देने के लिए बुलाया गया था.