लेटेस्ट न्यूज़

फर्रुखाबाद में अचानक आग लगने से 800 EVM जलीं, अखिलेश यादव ने जताया ये ‘शक’

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में आग लगने से वहां रखीं कई EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) सहित निर्वाचन संबंधी अभिलेख जल गए.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में आग लगने से वहां रखीं कई EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) सहित निर्वाचन संबंधी अभिलेख जल गए. फिलहाल जिला प्रशासन वोटिंग मशीनों आग लगने के कारण की जांच कर रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “समाचार : फर्रुखाबाद में 800 ईवीएम जलीं…बिना शॉर्ट सर्किट के लगी आग से शक का धुआं उठ रहा है.”

क्या है मामला?

बता दें कि मंगलवार रात को निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई. बंद गोदाम में आग लगने के बाद जब आग का धुआं निकला तब तक सुबह हो चुकी थी. गोदाम से धुआं निकलता देख मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई. मौके पर आला अधिकारी और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की गई. गोदाम के अंदर आग का अधिक धुआं होने के कारण दमकल कर्मी अंदर नहीं घुस सके. गोदाम की दीवार को तोड़ कर आग बुझाई गई. आग लगने से गोदाम में रखीं निर्वाचन से संबंधी सामिग्री और 800 मशीनों का नुकसान हुआ है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.