UPTak Baithak Logo

IIT-BHU गैंगरेप खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 13 छात्र सस्पेंड! अखिलेश यादव ने यूपी सरकार ये पूछे ये सवाल

अखिलेश यादव ने बीएचयू में आईआईटी की छात्रा के साथ हुई कथित बलात्कार की घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 13 विद्यार्थियों के निलंबन को 'शर्मनाक' बताया है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आईआईटी की छात्रा के साथ हुई कथित बलात्कार की घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 13 विद्यार्थियों के निलंबन को 'शर्मनाक' बताया है. उन्होंने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से सवाल किया कि न्याय के लिए आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर वे क्या संदेश देना चाहती है.