लेटेस्ट न्यूज़

निकाय चुनाव के लिए रामपुर के इस नेता ने रचाई थी शादी, रातों-रात बदली पार्टी, अब रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

UP Nikay Chunav Results: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने अपने परचम लहरा दिया है. 2017 के निकाय चुनाव से भी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Nikay Chunav Results: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने अपने परचम लहरा दिया है. 2017 के निकाय चुनाव से भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने इस बार सभी 17 नगर निगमों पर जीत हासिल की है. भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को खाता भी नहीं खोलने दिया. वहीं सपा का मजबूत किला माने जाने वाले रामपुर से आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया. आप प्रत्याशी के जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के गढ़ की नगर पालिका परिषद रामपुर पर दशकों से चल रहा समाजवादी पार्टी का कब्जा खत्म भी हो गया.

 

निकाय के चुनाव में नगर पालिका परिषद रामपुर के अध्यक्ष पद पर सना खानम 10,958 वोटों के साथ जीत दर्ज की है. आप की सना खानम को 43,131 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर सत्तारूढ़ दल भाजपा की मुसर्रत मुजीब रहीं जिन्हें 32,173 वोट मिले. समाजवादी पार्टी की फातिमा जबीं 16,273 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही. सना खानम की जीत की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है. नामांकन से 10 दिन पहले सना खानम को भी शायद पता नहीं होगा कि वह चुनाव लड़ने वाली हैं.

चुनाव से ठीक पहले की थी शादी

दरअसल, सना के पति मामून शाह 25 साल से कांग्रेस कार्यकर्ता रहे हैं. लेकिन, इस चुनाव में कांग्रेस ने नजरअंदाज कर दिया. वह खुद चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन, उन्हें पता चला कि यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है. चेयरमैन बनने और चुनाव लड़ने का सपना संजोए बैठे नेताजी ने इसका एक अनोखा तरीका निकाल लिया. मामून शाह खान ने 45 घंटों के अंदर ही अपने लिए दुल्हनिया खोज ली. अब मामून शाह निकाय चुनाव के नामांकन से 2 दिन पहले ही निकाह किया.

जीत के बाद कही ये बात

उन्होंने ये शादी 15 अप्रैल को नामांकन से ठीक दो दिन पहले सना खानम से की. वहीं शादी के बाद अब सना खानम ने जीत हासिल कर ली है.जीत हासिल करने के बाद सना खानम ने जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि हर घर तक पानी पहुंचेगा, बिजली, सड़क…जो भी बेसिक चीजें हैं, सारी जरूरतें पूरी होंगी. चुनाव पीरियड में शादी को लेकर एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की बात चल रही थी इस पर क्या कहेंगे, इस सवाल पर सना खानम ने कहा कि, ‘इसका जवाब लोगों ने दे दिया है.’