लेटेस्ट न्यूज़

रामचरितमानस विवाद: महंत राजू दास और स्वामी के बीच भिड़ंत के बाद रोली तिवारी को ये टेंशन

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने जब से रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर विवादित बयान दिया है तभी से यूपी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने जब से रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर विवादित बयान दिया है तभी से यूपी की सियासत में हंगामा हो रहा है. अब ये विवाद मारपीट तक जा पहुंचा है. बीती रात यानी 15 फरवरी की रात समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई, जिसकी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. बता दें कि दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है.