पटना में विपक्षी एकता के बैठक के बाद अखिलेश ने लिया इन दो नेताओं का नाम, जानें क्या बोले
Uttar Pradesh News: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ पटना में महाजुटान किया. बिहार सीएम नीतीश कुमार के आह्वान…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ पटना में महाजुटान किया. बिहार सीएम नीतीश कुमार के आह्वान पर हुई इस बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी समेत देश के करीब सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने शिरकत की. सपा की तरफ से अखिलेश यादव भी इस बैठक में पहुंचे. हालांकि न्यौता राष्ट्रीय लोकदल चीफ और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी को भी था, लेकिन वह पूर्वनियोजित कार्यक्रमों की वजह से देश से बाहर हैं और इसलिए जब पहुंच नहीं पाए, तो चिट्ठी से अपना संदेश दिलवाया.