लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभर ने दिया बड़ा बयान, बता दिया BJP का प्लान

उत्तर प्रदेश में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, एक बार फिर एनडीए के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ‘हवा दी’ है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Op Rajbhar News: उत्तर प्रदेश में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, एक बार फिर एनडीए के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ‘हवा दी’ है. यूपी तक के साथ खास बातचीत में राजभर ने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होगा. उन्होंने कहा कि वह 7 नवंबर तक डेट बता देंगे कि कब यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होगा.

यूपी तक से बातचीत राजभर ने कहा, “बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और संगठन के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया है. वहां यह बात तय हो जाएगी कि आगामी 24 के चुनाव के मद्देनजर क्या-क्या करना है. और मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा वो भी तय हो जाएगा.”

बीजेपी के लखनऊ में होने वाले दलित सम्मेलन को लेकर राजभर ने कहा कि ‘भाजपा ने दलित की 60 से ज्यादा जातियों को अपने साथ शामिल किया है. केवल जाटव समाज ही मायावती के साथ है बचा है.”

राजभर ने अखिलेश पर बोला हमला

ओपी राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव ने पिछड़ों के नाम पर केवल छलने का काम किया है. अपनी सरकार में रहते कभी जातिगत जनगणना नहीं कर पाए. एक सहयोगी के तौर पर हम एनडीए की बैठक में यह मुद्दा रखेंगे.”

वहीं उन्होंने सपा की राज्य कार्यकारिणी और पीडीए यात्रा पर कहा कि ‘केवल फोटो खिंचवाने के लिए साइकिल पर चलते हैं. सपा वालों ने पिछड़ों के साथ धोखा किया है. केवल अपनी जाति के लोगों को टिकट और पदों पर बैठाया है.’