लेटेस्ट न्यूज़

खतौली उपचुनाव: रालोद उम्मीदवार मदन भैया ने नामांकन दाखिल किया, कही ये बड़ी बात

Khatauli Upchunav: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उम्मीदवार मदन भैया ने उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को यहां…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Khatauli Upchunav: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उम्मीदवार मदन भैया ने उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. मदन भैया इस सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के वास्ते रालोद और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे. मदन भैया को रालोद-सपा गठबंधन के उम्मीदवार घोषित किया गया था. उन्होंने पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से कहा कि वह किसानों, गन्ना बकाया, बेरोजगारी और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर उपचुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि खतौली सीट से विक्रम सैनी की पत्नी एवं पार्टी उम्मीदवार राजकुमारी सैनी गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल कर सकती हैं.