UPTak Baithak Logo

मध्य प्रदेश चुनाव में वोटिंग के बीच अखिलेश यादव का फर्जी वीडियो वायरल, इसकी सच्चाई जानिए

Akhilesh Yadav News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आज यानी 17 नवंबर को वोटिंग जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आज यानी 17 नवंबर को वोटिंग जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में अखिलेश कथित तौर पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने की बात कह रहे हैं. मगर यूपी तक की पड़ताल में कुछ और ही कहानी सामने आई है. दरअसल, अखिलेश का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह फेक और एडिटेड है. वहीं, इस मामले को लेकर खुद अखिलेश ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर सफाई दी है.