लेटेस्ट न्यूज़

CHS में एडमिशन के लिए लॉटरी सिस्टम के विरोध में आंदोलन तेज, राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र

बीएचयू से संबद्ध CHS में एडमिशन के लिए लॉटरी प्रणाली के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है. NSUI बीएचयू इकाई से जुड़े छात्रों ने…

ADVERTISEMENT

uptak
uptak
social share
Google CTA

बीएचयू से संबद्ध CHS में एडमिशन के लिए लॉटरी प्रणाली के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है.

NSUI बीएचयू इकाई से जुड़े छात्रों ने लॉटरी प्रणाली के विरोध में राष्ट्रपति से दखल करने की मांग की है.

प्रदर्शनकारियों ने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खून से लिखकर पोस्टकार्ड भेजा है.

छात्रों ने बीएचयू के विजिटर होने के नाते राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

साथ ही छात्रों ने राष्ट्रपति से सीएचएस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा को पुन: बहाल कराने की मांग की है.

आंदोलित छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को भी खून से खत लिखा है.