यूपी के बांदा में एक शादी ने गुजरे जमाने की याद दिला दी. अपनी दुल्हन को लेने दूल्हा बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए महुटा गांव की प्रधान संध्या मिश्रा ने भतीजे की ऐसी शादी कर पुरानी परंपरा की याद दिला दी. इतना ही नही शादी में उपयोग होने वाले प्लास्टिक की बजाय देशी चीजों को इस्तेमाल किया. ये अनोखी शादी आसपास के इलाके में चर्चा की विषय बनी हुई है. बारात 4 किलोमीटर दूर गांव शिवपुरी जानी थी जिसपर महिला प्रधान ने भतीजे दूल्हे अंकित के साथ करीब 3 दर्जन बैलगाड़ियो में बारात लेकर दुल्हन के घर पहुचीं. प्रधान संध्या मिश्र ने बताया कि डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए बैलगाड़ी से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे हैं, गाड़ियों और टेंट में एक रुपये भी नही खर्च किए हैं.