लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव की अपील पर दीप जलाकर SP नेताओं ने ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस’ मनाया

एसपी ने हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप की शिकार युवती की याद में 30 नवंबर को ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस’ आयोजित किया.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

एसपी ने हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप की शिकार युवती की याद में 30 नवंबर को ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस’ आयोजित किया.

एसपी के मुताबिक, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी नेताओं ने ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ मनाया और दीप जलाकर दलितों, महिलाओं के प्रति अत्याचार की याद दिलाई.

एसपी चीफ अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर युवती को श्रद्धांजलि अर्पित की.

एसपी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘आज विभिन्न जनपदों में पार्टी कार्यालयों पर ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ प्रतीक स्वरूप दीप जलाकर मनाया गया.’’

इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यूपी वासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों से ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाने की अपील की थी.

बता दें कि हाथरस के एक गांव में पिछले साल 14 सितंबर को 19 साल की एक युवती के साथ कथित तौर पर चार लोगों ने गैंगरेप किया था. बाद में युवती की मौत हो गई थी.