समजवादी परफ्यूम बनाने वाले कारोबारी और एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आपको बता दें कि इनकम टैक्स की टीमें सोमवार को कानपुर में दिनभर पूछताछ के बाद पुष्पराज जैन पम्पी को लेकर वापस कन्नौज रवाना हो गई हैं. अब तक की जांच में पम्पी जैन के घर से 2.5 करोड़ रुपये कैश, 60 लाख रुपये की चांदी और 30 लाख रुपये का सोना हुआ बरामद होने की बात सामने आई है. इसके अलावा, जांच में स्टॉक की गड़बड़ी और फर्जी बिलिंग की जानकारी भी इनकम टैक्स को मिली है. वहीं, बोगस कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये का फंड डायवर्ट करने की आशंका के चलते इनकम टैक्स की टीमें जांच में जुट गई हैं.