प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक सांड ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया. हमले का ये खौफनाक नजारा वहां सीसीटीवी में कैद हो गया. सांड बुजुर्ग को उठाकर पहले पटकता है फिर कुचलकर आगे बढ़ जाता है. हादसे के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले गए. अस्पताल में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. मृतक बृजलाल वर्मा नैनी के रहने वाला थे. वो माली का काम करते थे. सुबह वो फूल बेचने आए थे और बेचकर वापस घर जा रहे थे. हरदोई: बंद रेलवे फाटक पार कर रहा बाइक सवार ट्रेन से टकराया, हादसे का सीसीटीवी हुआ वायरल