इटावा जिले की ताखा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सौथना के ग्रामीण हर साल एक अनोखे तरीके से होली मनाते हैं. दरअसल, गांव के जर्जर हो चुके एक मंदिर में ग्रामीण सांप और बिच्छूओं के साथ होली खेलते हैं. ऐसी मान्यता है कि मंदिर के एक ‘श्रापित’ स्थान पर फाग गायन कर ढोलक की थाप बजते ही सांप और बिच्छू निकलने लगते हैं. बता दें कि ग्रामीण बिच्छूओं को हाथ में लेकर उनके साथ ‘होली’ खेलते हैं और अपने शरीर पर भी उन्हें चलाते हैं. सौथना निवासी लोगों ने बताया कि वे इस मंदिर का जीर्णोद्धार चाहते हैं, ताकी गांव अधिक समृद्धि की ओर बढ़ सके.