लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार ने उठाए ऐतिहासिक कदम, बदल दी पूरी तस्वीर... अखिलेश राज में था भुगतान का संकट

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है. लिखक ने इस लेख में गन्ने के रकबे, उत्पादन, भुगतान, कीमत, चीनी मिलों की क्षमता और एथेनॉल उत्पादन के आंकड़ों के जरिए योगी सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों के लिए हुए बदलाव के बारे में विस्तार से समझाया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Opinion: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि बीजेपी सरकार में गन्ना किसानों की हालत खराब हुई है, जबकि योगी सरकार का दावा है कि उसने गन्ना किसानों के लिए कई सुधार किए हैं. लेकिन इन दावों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह जानना जरूरी है कि आखिर यूपी में किसानों को गन्ने का दाम कितना मिला, भुगतान कितना हुआ, उत्पादन कितना बढ़ा और उनकी फसल के लिए मिलों की व्यवस्था कितनी मजबूत हुई. इन कसौटियों पर योगी सरकार के कार्यकाल में गन्ना क्षेत्र में हुए बदलाव को देखें तो तस्वीर में बड़ा अंतर दिखाई देता है.