Opinion: संदेहों से भरा है अखिलेश का पेपर लीक रोकने का दावा, सपा शासन का ट्रैक रिकॉर्ड खड़े करता है सवाल
Opinion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं. हाल ही में लखनऊ में हुए ‘पीडीए संकल्प शिक्षक-अभ्यर्थी संवाद’ में उन्होंने सरकारी नौकरियों की गारंटी देने, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और पेपर लीक पर रोक लगाने की बात कही.
ADVERTISEMENT

SP Government Recruitment Policy (Photo AI Generated)
Opinion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं. हाल ही में लखनऊ में हुए ‘पीडीए संकल्प शिक्षक-अभ्यर्थी संवाद’ में उन्होंने सरकारी नौकरियों की गारंटी देने, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और पेपर लीक पर रोक लगाने की बात कही. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह निश्चित तौर पर एक बड़ा राजनीतिक वादा है. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ चुनावी घोषणा है या इसके पीछे ऐसी ठोस कार्ययोजना भी है, जिस पर अभ्यर्थी और युवा भरोसा कर सकें?
