Opinion: 'चवन्नी' के बयान ने खोल दी अखिलेश की गठबंधन राजनीति की पोल? सहयोगी, अपने और मुस्लिम वोट- सब सवालों के घेरे में
Opinion: सियासत में शब्द सिर्फ शब्द नहीं होते. कई बार एक बयान नेता की राजनीतिक सोच और अपने सहयोगियों को लेकर उसके नजरिए की झलक दे देता है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Political Statement (Photo:AI)
Opinion: सियासत में शब्द सिर्फ शब्द नहीं होते. कई बार एक बयान नेता की राजनीतिक सोच और अपने सहयोगियों को लेकर उसके नजरिए की झलक दे देता है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का जयंत चौधरी पर यह कहना कि “हमने जिस चवन्नी को रुपया बनाया, वही हमें छोड़कर चले गए” इसी वजह से चर्चा में है. सवाल सिर्फ जयंत का नहीं, बल्कि यह है कि क्या अखिलेश अपने सहयोगियों को बराबरी का साझेदार मानते हैं या अपनी राजनीति का सहारा?
