UPTak Baithak Logo

Opinion: महिलाओं को ₹40 हजार का वादा! अखिलेश यादव की नई योजना पर उठे सवाल, क्या पुरानी योजनाओं जैसा होगा हश्र?

अखिलेश यादव ने यूपी की गरीब महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का वादा किया है. लेकिन उनकी पुरानी महिला-केंद्रित योजनाओं के रिकॉर्ड पर सवाल उठते हैं. रानी लक्ष्मीबाई पेंशन और हमारी बेटी, उसका कल जैसी योजनाएं ज्यादा समय नहीं चल सकीं.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Opinion: किसी भी राजनीतिक दल के अध्यक्ष को जब भी जनता के सामने यह वादा करना हो कि सत्ता में आने पर वह अमुक काम करेगा तो सबसे पहले उसे खुद से यह सवाल पूछना चाहिए ‘क्या मैंने पहले सत्ता में रहते हुए अपने पुराने वादों को पूरा किया था?’ यह सवाल सामान्य राजनीतिक जवाबदेही का मामला है. लेकिन जब बात महिलाओं से जुड़े वादों की हो तो इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है. क्योंकि महिला-केंद्रित योजनाएं अक्सर समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को सीधे प्रभावित करती हैं. ऐसे वादों को अधूरा छोड़ना केवल एक नीतिगत असफलता नहीं बल्कि लाखों परिवारों के भरोसे के साथ किया गया विश्वासघात भी माना जाता है.