UPTak Baithak Logo

अलीगढ़ में स्कूल के अंदर बंदूक लेकर घूम रहे थे प्रिंसिपल, ग्राम प्रधान बोले- दबंगई दिखाते हैं

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां लोधा थाना इलाके के हयातपुर बिझेड़ा गांव में एक प्राइमरी विद्यालय के प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार शर्मा का स्कूल के अंदर बंदूक लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां लोधा थाना इलाके के हयातपुर बिझेड़ा गांव में एक प्राइमरी विद्यालय के प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार शर्मा का स्कूल के अंदर बंदूक लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बंदूक के साथ प्रिंसिपल को स्कूल में घूमता देख ग्रामीण एकत्रित हो गए. ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मुनेंद्र कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर जिले के अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी. वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कहा कि इस घटना कि विस्तृत रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी.