लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़: AMU के ये छात्र देश के लिए बन रहे थे खतरा! ISIS से जुड़े तार, एटीएस ने दबोच लिया

एटीएस ने आईएसआईएस के पुणे मॉड्यूल के आतंकी रिज़वान और शाहनवाज़ को गिरफ्तार किया था. इन दौरान ही एटीएस को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इन छात्रों के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एटीएस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मौजूदा और पूर्व छात्र को आतंकी संगठन आईएसआईएस से संपर्क रखने और देश विरोधी एजेंडा चलाने पर गिरफ्तार किया है. एटीएस ने अब तक AMU के मौजूदा और पूर्व छात्रों को मिलाकर कुल 6 छात्रों को आतंकी संगठन आईएसआईएस से संपर्क रखने पर अरेस्ट किया है. आरोप है कि ये सभी देश में बड़े आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे. ये सभी एएमयू के एक छात्र संगठन से जुड़े हुए थे, जहां देश विरोधी और देश के खिलाफ एजेंडा चलाया जाता था.