लेटेस्ट न्यूज़

गले में तख्ती लटकाए बैठा शख्स, बोला- ‘मेरा बेटा बिकाऊ है’, पूरी कहानी जान छलक जाएंगी आंखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जिसने भी जाना उसकी आंखें छलक गईं. यहां एक शख्स अपने बेटे को ही बेचने के लिए मजबूर हो गया. आपको बता दें कि यह शख्स कर्ज में डूबा हुआ है और इसने अपने मासूम बेटे को 6 से 8 लाख रुपये में बेचने की बात कही.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aligarh News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जिसने भी जाना उसकी आंखें छलक गईं. यहां एक शख्स अपने बेटे को ही बेचने के लिए मजबूर हो गया. आपको बता दें कि यह शख्स कर्ज में डूबा हुआ है और इसने अपने मासूम बेटे को 6 से 8 लाख रुपये में बेचने की बात कही. शख्स अपने पूरे परिवार यानी अपनी पत्नी और दोनों मासूम बच्चों के संग चौराहे पर बैठ गया था. शख्स ने गले में तख्ती पहन रखी थे, जिसपर लिखा था, “मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे मेरा बेटा बेचना है.” पीड़ित पिता के अनुसार, उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी, जिसकी वजह से वह कर्जदार हो गया और अब वह अपने परिवार का पालन-पोषण भी नहीं कर पा रहा है.