UPTak Baithak Logo

एक तरफ हो रहे थे फतवे जारी, दूसरी तरफ 12 साल की उरूज ने योग में की ऐसी महारत हासिल, सभी दंग

Aligarh News: 21 जून को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया गया. इस मौके पर देश समेत विश्वभर से अनोखी-अनोखी तस्वीर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aligarh News: 21 जून को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाया गया. इस मौके पर देश समेत विश्वभर से अनोखी-अनोखी तस्वीर देखने को मिली. भारतीय सेना से लेकर हमारे राजनेताओं तक ने योग किया. स्कूलों-कॉलेजों में भी योग की कक्षाएं लगाई गईं. हर कोई योग को लेकर उत्साहित दिखा. दूसरी तरफ योग को लेकर हमारे देश में राजनीति भी होती है. आपको सूर्य नमस्कार को लेकर हुआ विवाद याद ही होगा. योग की कई क्रियाओं को लेकर भी अक्सर मौलवी भड़कते रहते हैं. मगर एक मुस्लिम बेटी ने योग का ऐसा हाथ थामा कि समाज के सभी ठेकेदारों का मुंह बंद हो गया.