लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर युवती ने दिया बच्चे को जन्म, अविवाहित बता बच्चा लेने से किया इनकार

ट्रेन में बैठकर दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक गर्भवती युवती ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे का जन्म दिया है. दरअसल, रास्ते में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ट्रेन में बैठकर दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक गर्भवती युवती ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे का जन्म दिया है. दरअसल, रास्ते में ही युवती को दर्द शुरू हो गया था. जिसके बाद जीआरपी ने युवती को ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतारा. इसके बाद जीआरपी ने युवती को मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाल काटकर अलग किया. युवती ने बेटे को जन्म दिया है. हालांकि, अब वह बच्चा नहीं लेना चाहती.