रामपुर में दिनदहाड़े नवजोत सिंह की हत्या, कार सवार हमलावरों ने मारी 4 गोलियां
Rampur Murder Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिनदहाड़े एक 30 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्यारे कार से आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, मृतक नवजोत सिंह कार वॉशिंग सेंटर चलाते हैं. जिस समय आरोपियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, वह अपनी दुकान पर बैठे थे.
ADVERTISEMENT

Rampur Murder Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिनदहाड़े एक 30 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्यारे कार से आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, मृतक नवजोत सिंह कार वॉशिंग सेंटर चलाते हैं. जिस समय आरोपियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, वह अपनी दुकान पर बैठे थे. इस घटना में नवजोत को चार गोलियां लगीं है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप उसकी पत्नी के घरवालों पर लगाया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है.
कार वॉशिंग सेंटर पर हुई वारदात
यह पूरी घटना रामपुर जिले के मिलक खानम थाना क्षेत्र के टहकला गांव की है. यहां 30 साल के नवजोत सिंह अपना कार वॉशिंग सेंटर चलाते थे. जानकारी के मुताबिक, नवजोत रोज की तरह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे. तभी एक कार में सवार होकर कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उन्होंने नवजोत पर कई राउंड फायरिंग कर दी. नवजोत को चार गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही जान चली गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
पत्नी के घरवालों पर लगा आरोप
नवजोत सिंह अपने पिता के इकलौते बेटे थे. उनकी मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है. नवजोत के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बेटे की पत्नी के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक, नवजोत ने अपने से ज्यादा उम्र की एक महिला से शादी की थी. उस महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं. पिता का मानना है कि इसी शादी के विवाद के चलते उनके बेटे की जान ली गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वारदात साफ नजर आ रही है. रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पिता की शिकायत के आधार पर हत्या की असली वजह, हमलावरों की पहचान और वारदात में इस्तेमाल की गई कार समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में भारी हंगामा, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक आपस में भिड़े, चले जूते
