UPTak Baithak Logo

काशी की पहचान ‘बनारसी साड़ी’ बनाने वालों की बदलेगी किस्मत, योगी सरकार ला रही CFC प्लान

Varanasi News: अपनी ख़ूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर बनारसी साड़ी के उद्योग को अब नयी चमक मिलने वाली है. यूपी सरकार ने बनारसी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi News: अपनी ख़ूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर बनारसी साड़ी के उद्योग को अब नयी चमक मिलने वाली है. यूपी सरकार ने बनारसी साड़ी उद्योग के लिए कॉमन फैसीलिटी सेंटर( CFC) खोलने की दिशा में पहल की है. वस्त्र उद्योग में रोजगार बढ़ाने और उद्योग के आधुनिकरण के लिए ये एक कोशिश है तो कोविड काल के बाद बुनक़रों की आमदनी बढ़ाने में भी इसकी भूमिका होगी. एक तरफ़ जहां ये बनारसी साड़ी के बुनक़रों को संबल देगा तो दूसरी तरफ़ एक्सपोर्ट् को भी बढ़ाने में सहायक होगा.