लेटेस्ट न्यूज़

क्या मंदिर तोड़ बनाई गई ज्ञानवापी मस्जिद? हिंदू पक्ष ने सबूत के तौर पर पेश की अंदर की ये तस्वीरें

Gyanvyapi Dispute Update: अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद चर्चाओं के केंद्र में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gyanvyapi Dispute Update: अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद चर्चाओं के केंद्र में आ गई है. ज्ञानवापी मस्जिद क्या असल में पहले मंदिर था इस बात को लेकर देश में लगातार बहस चल रही है. इस मामले में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के अपने-अपने दावे हैं. आज यूपी तक आपको उन एक्सक्लूसिव तस्वीरों को दिखाएगा, जिन्हें हिंदू पक्ष ने कोर्ट में पेश किया है. तहखाने में मौजूद यह वे तस्वीरें हैं, जिनमें देवी-देवताओं की मूर्तियां नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें एडवोकेट कमीशन के दौरान ली गई थीं, जिन्हें आज हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने अदालत के सामने रखा है. इसके साथ ही कुछ तस्वीरें जो एएसआई ने शुरू के घंटों में खींची थीं, उन तस्वीरों को भी आज अदालत में पेश किया गया है.