लेटेस्ट न्यूज़

IIT-BHU यौन उत्पीड़न के आरोपियों के घर क्यों नहीं हुआ 'बुल्डोजर एक्शन'? सामने आई बड़ी वजह

IIT-BHU की छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में दो आरोपियों को ज़मानत मिलने पर योगी सरकार पर पक्षपात के आरोप लगे। पुलिस ने सफाई दी.

ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News
social share
Google CTA

Varanasi News: नवंबर 2023 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IIT-BHU) की बीटेक सेकंड ईयर की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे, जिनका भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबंध होने का दावा किया गया था. अब, हाई कोर्ट ने इनमें से दो आरोपियों को जमानत दे दी है, जिससे योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सवाल उठने लगे हैं. कहा जा रहा है कि जिस सरकार का दावा ‘त्वरित कार्रवाई, तुरंत न्याय’ का है, उसने इस मामले में पक्षपात किया है. हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.