लेटेस्ट न्यूज़

क्या मंदिर तोड़ बनाई गई ज्ञानवापी मस्जिद? हिंदू पक्ष ने सबूत के तौर पर पेश की अंदर की ये तस्वीरें

Gyanvyapi Dispute Update: अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद चर्चाओं के केंद्र में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Gyanvyapi Dispute Update: अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद चर्चाओं के केंद्र में आ गई है. ज्ञानवापी मस्जिद क्या असल में पहले मंदिर था इस बात को लेकर देश में लगातार बहस चल रही है. इस मामले में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के अपने-अपने दावे हैं. आज यूपी तक आपको उन एक्सक्लूसिव तस्वीरों को दिखाएगा, जिन्हें हिंदू पक्ष ने कोर्ट में पेश किया है. तहखाने में मौजूद यह वे तस्वीरें हैं, जिनमें देवी-देवताओं की मूर्तियां नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें एडवोकेट कमीशन के दौरान ली गई थीं, जिन्हें आज हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने अदालत के सामने रखा है. इसके साथ ही कुछ तस्वीरें जो एएसआई ने शुरू के घंटों में खींची थीं, उन तस्वीरों को भी आज अदालत में पेश किया गया है.

 पेश की गईं तस्वीरों में एक तस्वीर को काफी अहम बताया जा रहा है, जो मुख्य गुंबद के ठीक नीचे है. इसके बारे में हिंदू पक्ष का दावा है कि यह नीचे से खोखला है, जिससे धम-धम की आवाज आती है. हिंदू पक्ष का मानना है कि यही आदि विश्वेश्वर की मुख्य मूर्ति थी, जो आज भी किसी न किसी रूप में नीचे मौजूद है. इसके नीचे का इलाका चारों तरफ से दीवार से बंद है. हिंदू पक्ष का मानना है कि यह मुख्य गुंबद के नीचे की बंद कोठरी है या उनके आदि विश्वेश्वर का मुख्य स्थान है. इसे  ASI अपने सर्वे में पता लगाकर सच्चाई बता सकती है. हिंदू पक्ष के मुताबिक, 10 खानों में बने ऐसे स्तंभ हिंदू मंदिर की गवाही देते हैं.

नीचे एक-एक कर देखिए हिंदू पक्ष द्वारा अदालत में पेश गई तस्वीरें-

आपको बता दें कि इन्हीं तस्वीरों को आज हिंदू पक्ष ने अदालत में दिखाया है और मस्जिद, मंदिर पर बने होने के अपने प्रमाण को सामने रखा है.