वाराणसी: पहले मस्जिद को रंगा ‘गेरुआ’ रंग में, विरोध हुआ, तो फिर सफेद करने में जुटा प्रशासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे से पहले वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की ओर से बुलानाला कर्णघंटा मस्जिद को हल्के ‘गेरुआ’ रंग…
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे से पहले वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की ओर से बुलानाला कर्णघंटा मस्जिद को हल्के ‘गेरुआ’ रंग में रंगने के मामले में प्रशासन बैकफुट पर आ गया है. दरअसल, मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामियां कमेटी से जुड़े लोगों ने इसका खुले तौर पर विरोध किया था, जिसके बाद प्रशासन फिर से मस्जिद को सफेद रंग देने में जुट गया है.
