लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी के इस कलाकार में है अनोखा हुनर, लोगों को सामने बैठा बना देता है हूबहू मूर्ति

Uttar Pradesh News: साधारण सी मिट्टी में अपने हुनर के जरिए जान फूंकने वाले मूर्तिकारों में भी वे मूर्तिकार असाधारण और विलक्षण प्रतिभा वाले होते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: साधारण सी मिट्टी में अपने हुनर के जरिए जान फूंकने वाले मूर्तिकारों में भी वे मूर्तिकार असाधारण और विलक्षण प्रतिभा वाले होते हैं, जो पोर्टरेचर मूर्तिकला के धनी होते हैं. इस कला में मूर्तिकार अपने सामने बैठे ऑब्जेक्ट को लाइव उसी वक्त बैठकर मिट्टी के सहारे मूर्ति की शक्ल दे देता हैं. लेकिन देश में ऐसी कला के धनी कलाकार न के बराबर ही हैं. लेकिन वाराणसी (Varanasi News) के राजेश कुमार ने इसमें महारत हासिल कर ली है. जिन्होंने देश के कई नामचीन लोगों की मूर्ति बनाई है और अब उनकी इच्छा पीएम मोदी और सीएम योगी की लाइव मूर्ति बनाने की है.