लेटेस्ट न्यूज़

टमाटर के लिए दुकानदार ने तैनात किए बाउंसर! वायरल वीडियो वाले शख्स की असल कहानी ये निकली

Varanasi News: टमाटर के दामों में पिछले कुछ दिनों से भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. टमाटर की बढ़ती हुई कीमतों ने किचन का…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Varanasi News: टमाटर के दामों में पिछले कुछ दिनों से भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. टमाटर की बढ़ती हुई कीमतों ने किचन का बजट बिगाड़ कर रख दिया है. हालत ये हो गए हैं कि खाने की थाली से टमाटर गायब होने लगा हैं. इसी बीच बीते रविवार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक तस्वीर सामने आई थी. तस्वीर में एक सब्जी विक्रेता ने अपनी दुकान के बाहर बाउंसर तैनात कर दिए थे. दुकानदार का कहना था कि टमाटर की सुरक्षा के लिए हमने बाउंसर को खड़ा किया है. इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. अब पता चला है कि ये सब्जी विक्रेता समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता भी हैं. इस मामले की पूरी कहानी हम आपको विस्तार से बताते हैं.