लेटेस्ट न्यूज़

रिमेंबरिंग द पार्टीशन: BHU में खास अंदाज में हुआ आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. इसी क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में भी खास अंदाज में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. ‘रिमेंबरिंग द पार्टीशन’ नाम के इस एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय व भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.